Move to Jagran APP

भाजपा का दो बूथों पर चौपाल कार्यक्रम

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मानते हुए प्रखंड भाजपा द्वारा दो पंचायत सनहा पूर्वी के बूथ संख्या 160 एवं साहेबपुर कमाल पूर्वी पंचायत के शिव चन्द्र पुर ग्राम स्थित बूथ संख्या 209 पर बूथ विस्तारक कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 03:03 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 03:03 AM (IST)
भाजपा का दो बूथों पर चौपाल कार्यक्रम
भाजपा का दो बूथों पर चौपाल कार्यक्रम

बेगूसराय। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मानते हुए प्रखंड भाजपा द्वारा दो पंचायत सनहा पूर्वी के बूथ संख्या 160 एवं साहेबपुर कमाल पूर्वी पंचायत के शिव चन्द्र पुर ग्राम स्थित बूथ संख्या 209 पर बूथ विस्तारक कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। सन्हा पूर्वी के कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष जनार्दन पटेल ने की। वहीं साहेबपुर कमाल पूर्वी पंचायत में अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने की। इस अवसर पर दोनों कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेन्द्र मंडल ने केंद्र सरकार के तीन साल में किए गए जन उपयोगी व गरीब कल्याण कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचाने की ताकीद की। इस अवसर पर भाजपा नेता अमर कुमार ¨सह ने कहा कि उपलब्धि की जानकारी के साथ गरीबों को उपरोक्त लाभ लेने में सहयोग करने की सलाह भी कार्यकर्ताओं को दी। इस अवसर शशि कुमार दास सुनील कुमार रणबीर कुमार ¨सह हरेराम पंडित रामप्रवेश महतो अनीता देवी परमानंद रजक सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.