Move to Jagran APP

लोक कल्याणकारी योजनाओं का गरीब नहीं उठा पा रहे लाभ : भाजपा

मटिहानी के सोनापुर डीह में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी समारोह पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलेश पार्थसारथी ने की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Jun 2017 03:06 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jun 2017 03:06 AM (IST)
लोक कल्याणकारी योजनाओं का गरीब नहीं उठा पा रहे लाभ : भाजपा
लोक कल्याणकारी योजनाओं का गरीब नहीं उठा पा रहे लाभ : भाजपा

बेगूसराय। मटिहानी के सोनापुर डीह में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी समारोह पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलेश पार्थसारथी ने की। इसका उपप्रमुख बलवंत ने किया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय ¨सह ने इस चौपाल पर लोक संवाद स्थापित करते हुए कहा विचित्र ¨कतु सत्य है कि गरीब गुरबा के लिए बनाए गए लोक कल्याणकारीकारी योजनाओं का एक बहुत बड़ा हिस्सा बिहार सरकार के कारण गरीबों को नहीं मिल पा रहा है। अशिक्षा की वजह से ढेर सारे अपने गरीब भाइयों के लिए नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चलाए गए योजना की जानकारी भी नहीं है। यहीं कारण है कि प्रधानमंत्री बीमा योजना का फायदा अभी भी बहुत भाई बहन नहीं उठा पाए हैं, उन्होंने चौपाल लगाने का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से आम जनता को अवगत करवाना है। अमरेन्द्र अमर ने चौपाल पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा, उनके लिए जाति और धर्म का कोई मायने नहीं था, वो संपूर्ण समाज को एकात्मवाद के सूत्र में पीरो कर रखना चाहते थे, जिसमें सबका साथ और सबका विकास का मूल मंत्र छिपा था। पवन ¨सह ने कहा गरीब का बेटा गरीबों का दर्द समझ रहा है। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय वीरेश ने कहा हमारी सरकार योजना बना रही है, लेकिन आप फायदा नहीं लेंगे तो मोदी जी का सपना अधूरा रह जाएगा। नीरज शांडिल्य ने सुकन्या योजना के बारे में विस्तार से बताया। सुनील पंडित ने कहा आजादी के बाद गरीबों की ¨चता करने वाली प्रथम सरकार मोदी जी की है। इस अवसर पर चंदन पासवान, नवीन ¨सह, शोभाकांत झा, बबलू यादव, पंकज कुमार, राजकुमार ¨सह सहित अनेक गणमान्य ने संवाद आमजन से कायम किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.