भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल
बेगूसराय। गढ़पुरा थाना क्षेत्र के छोटी केवाल गांव में सोमवार को भूमि विवाद में मारपीट हुई।
बेगूसराय। गढ़पुरा थाना क्षेत्र के छोटी केवाल गांव में सोमवार को भूमि विवाद में मारपीट हुई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना की प्राथमिकी रामाश्रय यादव ने गढ़पुरा थाना में सोमवार की देर शाम दर्ज कराई है। जिसमें 12 लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष उदय कुमार ¨सह ने बताया कि घायल लोगों में रामाश्रय यादव, वीरेंद्र यादव तथा पप्पू यादव शामिल हैं। तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढपुरा इलाज के लिए भेज दिया गया है। रामाश्रय यादव के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 12 आरोपी बनाए गए हैं। आरोपियों में राजो यादव, बौधु यादव, सुनील यादव, सुरेश यादव, बिरजू यादव, रामनारायण यादव, मंगल यादव, जयदेव यादव, अर्जुन यादव, अमरजीत यादव समेत अन्य लोग शामिल हैं। बताया गया कि खेत जोतने के क्रम में जमीन को ले हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। हालांकि द्वितीय पक्ष के लोग समाचार प्रेषण तक थाना नहीं आए हैं।