मजदूरों को एकजुट होने की जरूरत
बेरोजगारी के साथ-साथ बढ़ती महंगाई से मजदूर परेशान हैं।
बेगूसराय। बेरोजगारी के साथ-साथ बढ़ती महंगाई से मजदूर परेशान हैं। मजदूरों को रोजी-रोटी की तलाश में पलायन करना पड़ रहा है। उन्हें कभी बाढ़ तो कभी सूखा झेलनी पड़ती है। इससे उनकी ¨जदगी अस्तव्यस्त हो गई है। जिससे मजदूरों की एकता खंड विखंड हो रही है। उक्त बातें मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के सोनापुर गांव में भाकपा के भारतीय खेत मजदूर यूनियन का सातवां प्रखंड स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के नेता कमली महतो ने कहीं। उन्होंने कहा, आज जाति, धर्म के नाम पर मजदूर बंट चुके हैं। इसलिए वे शोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने मजदूरों को एकजुट होने का आह्वान किया। जिला महासचिव चंद्रभूषण ¨सह ने कहा, दो सितंबर को आम हड़ताल किया गया। जिसमें सभी गुट के मजदूर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद किया था। इसी तरह मजदूरों को संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है। अध्यक्षता रामबदन तांती ने की। इस अवसर पर अंचल मंत्री आनंद प्रसाद ¨सह, शोभा पासवान, गोवर्धन तांती, रवींद्र प्रसाद ¨सह, चक्रवर्ती साह आदि ने भी अपनी बातें रखीं। सम्मेलन के उपरांत 21 सदस्यीय अंचल परिषद कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर जालिम दास, महेंद्र पासवान, कृष्णनंदन कविता देवी, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे। सम्मेलन की अध्यक्षता रामबदन तांती ने की।