जिले में ईएसआइ हॉस्पीटल की स्थापना को लेकर होगा प्रयास : मंत्री
पूरे बिहार सहित बेगूसराय में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। भ्रष्टाचार और लूट खसोट के विरोध में यह सरकार बना है और हमलोग सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलने वाले कार्यकर्ता है।
बेगूसराय। पूरे बिहार सहित बेगूसराय में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। भ्रष्टाचार और लूट खसोट के विरोध में यह सरकार बना है और हमलोग सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलने वाले कार्यकर्ता है। बिहार से भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंकने का हमलोग काम करेंगे। उक्त बातें श्रम संसाधन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिनकर कला भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने विपक्षी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भी वातावरण को दूषित करने का प्रयास करेंगे। उन्हें कतई नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं शिक्षक का बेटा हूं। मुझे जाति-धर्म से कोई लेना देना नहीं है। पूरे गंभीरता के साथ राज्य के विकास के लिए काम करूंगा।
उन्होंने कहा कि वे सूबे के हर जिले में महिला आइटीआइ खुलवाने का प्रयास करेंगे। साथ ही साथ जो भी आइटीआइ हैं उनके भवन को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा। बेगूसराय बिहार की औद्योगिक राजधानी है। इसलिए जिले में ईएसआइ हॉस्पीटल खुलवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार ¨सह ने कहा कि प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में जिले का विकास होगा। इसके लिए सभी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। सभा को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय ने कहा कि सरकार योजनाओं को लागू कराती है। लेकिन उसे धरातल पर कार्यकर्ता ही पहुंचाते हैं। सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आने की आवश्यकता है। इसके पूर्व आगत अतिथियों ने अभिनंदन समारोह का विधिवत उदघाटन दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बलराम प्रसाद ¨सह ने किया। मौके पर महापौर उपेंद्र प्रसाद ¨सह, निवर्तमान विधायक सुरेंद्र मेहता, रामानंद राम ,ललन कुंवर, अशोक कुमार ¨सह, श्री कृष्ण ¨सह, सर्वेश ¨सह, अमर कुमार ¨सह, महेश्वर बाबा, लोजपा के प्रेम कुमार पासवान, रालोसपा के श्याम बिहारी वर्मा, हम के पीयूष कुमार, पूर्व महापौर संजय ¨सह, डॉ. सुरेश प्रसाद राय, उषा रानी, पूनम देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष इंदिरा देवी, राजेश अम्बष्ट, राजीव वर्मा, रौनक कुमार, कुंदन भारती, जिला मीडिया प्रभारी शुभम कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा शर्मा, शिशिर कुमार आदि मौजूद थे।