स्कूलों की छुट्टी खत्म, शिक्षकों का आंदोलन आरंभ
बेगूसराय सदर : लंबे समय से प्रारंभिक व माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में जारी गर्मी की छुट्टी पिछ
बेगूसराय सदर : लंबे समय से प्रारंभिक व माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में जारी गर्मी की छुट्टी पिछले दिनों खत्म हो गई है। धीरे-धीरे बच्चे एक बार फिर से विद्यालयों का रुख करने लगे हैं। मगर गर्मियों की छुट्टी के बाद बच्चों के पठन-पाठन से अधिक शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण पहलू यह बना हुआ है कि पहले हक-हकू की लड़ाई लड़ी जाए। इसी कड़ी में विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा अलग-अलग आंदोलन का शिड्यूल जारी किया गया है। हालांकि पिछले वर्ष हुई लंबी लड़ाई के बाद शिक्षकों के कई अहम मांगों को पूरा भी किया जा चुका है। परंतु, कुछ मांगों पर अब तक अमल नहीं होने के कारण उसे अमली जामा पहनाने के लिए शिक्षक लग गए हैं।
क्षिकों का प्रदर्शन 28 को
बेगूसराय सदर : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा आगामी 28 जून को जिला के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन आरंभ करने जा रहा है। इसी कड़ी में 28 जून को सभी प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रारंभिक शिक्षकों का प्रदर्शन दो को
बेगूसराय सदर : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा आगामी दो जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में शनिवार को सदर प्रखंड के कंकौल स्कूल पर प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन भारती की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर 13 सूत्री मांगों के समर्थन में राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत दो जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
शिक्षकों का अनशन चार को
बेगूसराय सदर : बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आगामी चार जुलाई से जिला मुख्यालय में आमरण अनशन किया जाएगा। संघ के जिला सचिव रामउदय पासवान ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि संघ पूर्व की अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए आंदोलन के रास्ते पर आगे बढ़ेगी। चार जुलाई से संघ के पदाधिकारी अनशन करेंगे।