हाईकोर्ट के अधिवक्ता व पूर्व सरंपच रामबालक ¨सह का निधन
बेगूसराय सदर : पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह अखंड विनोदपुर पंचायत के लगातार दस वर्षों तक
बेगूसराय सदर : पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह अखंड विनोदपुर पंचायत के लगातार दस वर्षों तक सरपंच रहे रामबालक ¨सह का रविवार की रात्रि उनके पैतृक आवास अमरौर-किरतपुर में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार ¨सह उर्फ बोगो ¨सह, जिला परिषद सदस्य ऋषि भारती, अमरौर के मुखिया सुबोध पासवान, ¨सघौल वार्ड नंबर दो के पार्षद रामविलास ¨सह, पूर्व उप प्रमुख सूरज रजक, अमरौर के सरपंच चौलेश्वर पासवान, पूर्व मुखिया प्रवीण ¨सह, सुधीर यादव समेत जिला के दर्जनों नेता व सामाजिक कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की। उनके पौत्र व छात्र लोक समता के जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार सिप्पी ने बताया कि रामबालक ¨सह अधिवक्ता के पेशा को त्याग 1960 से 1979 तक विनोदपुर के सरपंच रहे। उन्होंने 1960-61 में सुशिलनगर के निर्माण और 1969 में विनोदपुर से अलग अमरौर-किरतपुर पंचायत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान था।