कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित
नगर निगम कर्मचारी संघ की एक बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 03:06 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 03:06 AM (IST)
बेगूसराय । नगर निगम कर्मचारी संघ की एक बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। जिसमें अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नव निर्वाचित महामंत्री शशिकांत राय का स्वागत करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 29 मार्च को कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा की गई। आयोजन के दौरान निगम कर्मियों की समस्याओं के निदान, कार्यरत कर्मियों का समायोजन, समान काम के बदले समान वेतन, छंटनी पर रोक लगाने सहित अन्य मुद्दों पर भी विमर्श करने का निर्णय लिया गया। मौके पर संघ के अध्यक्ष गिरीश प्रसाद ¨सह, दिलीप मल्लिक सहित अन्य भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें