वार्ड 39 में शुरू हुआ कचरा उठाओ अभियान
बेगूसराय : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 में सोमवार को कचड़ा उठाव अभियान को विधिवत शुरू
बेगूसराय : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 में सोमवार को कचड़ा उठाव अभियान को विधिवत शुरू किया गया। अभियान के प्रथम दिन इससे निगम कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। अभियान का उदघाटन करते हुए वार्ड 39 के निगम पार्षद मंजू गुप्ता ने कहा, स्वच्छता सभ्यता की पहली पहचान है। केवल व्यक्तिगत रूप से ही अपने और परिवार परिवार को साफ सुथरा ही नहीं रखना है बल्कि पास पड़ोस के इलाकों को भी स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य करना है। यह कार्य केवल निगम के ही भरोसे नहीं बल्कि जनता के सहयोग से ही संभव है।
वहीं निगम के महापौर उपेंद्र प्रसाद ¨सह ने कहा, बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र को सुंदर स्वच्छ एवं हरा भरा बनाना निगम का लक्ष्य है। मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर विनय कुमार, सुपरवाइजर विकास कुमार, सफाई जमादार दिलीप मल्लिक, सफाईकर्मी गंगा कुमार, राम कुमार पासवान, अजय कुमार मल्लिक के अलावा समाजसेवी प्रेमनाथ गुप्ता , डॉ. विद्यानंद यादव, संतोष गुप्ता, गोपाल मिश्र आदि मौजूद थे।