कांवरियों का जत्था देवघर रवाना
बेगूसराय मिथिलांचल क्षेत्र के भारी संख्या में कांवरियों का जत्था देवघर बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करेंगे।
बेगूसराय मिथिलांचल क्षेत्र के भारी संख्या में कांवरियों का जत्था देवघर बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण के लिए रवाना हुए। कांवरिया माघ महीने के श्री पंचमी के दिन बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करेंगे। समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी जिले के विभिन्न भागों से यह जत्था रवाना हो चुके हैं। समस्तीपुर जिले के वारिसनगर के कांवरियों के जत्था में करीब 30 लोग शामिल हैं जिसमें कमल, सीताराम, महाराज, दशरथ, सोनी बम, ममता, कल्याणी, रामपरी का कहना है कि ये लोग करीब 15 साल से प्रतिवर्ष बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण के लिए देवघर पैदल जाते हैं। जाड़े के मौसम में भी ये लोग काफी उत्साहित होकर बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है का नारा लगाते चल रहे हैं। लगभग 15 दिन इस यात्रा में लग जाते हैं।