खेल से होता है राष्ट्र व समाज का विकास : प्राचार्य
(बेगूसराय) : केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में आयोजित दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन श
(बेगूसराय) : केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में आयोजित दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को प्राचार्य अनिल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, इससे राष्ट्र एवं समाज दोनों का विकास होता है। आज की युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। बाद में प्राचार्य द्वारा बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया गया। आज कुल चार मैच खेला गया। इसमें पहला मैच केन्द्रीय विद्यालय गड़हारा व केंद्रीय विद्यालय आईओसी के बीच खेल गया। केन्द्रीय विद्यालय गढ़हरा की टीम ने 3-1 से जीत हासिल की। दूसरा मैच केंद्रीय विद्यालय एचएफसी व सीआरपीएफ मोकामाघाट के बीच खेल गया। केंद्रीय विद्यालय मोकामा घाट की टीम ने 1-0 से जीत हासिल की। तीसरा मैच केंद्रीय विद्यालय गड़हारा व लखीसराय के बीच खेल गया। केंद्रीय विद्यालय गड़हारा की टीम ने 6-0 से जीत हासिल की। चौथा मैच केंद्रीय विद्यालय आईओसी व केन्द्रीय विद्यालय लखीसराय के बीच खेल गया। प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया की रविवार को केन्द्रीय विद्यालय गढ़हरा व केंद्रीय विद्यालय मोकामा घाट के बीच फाइनल मैच खेल जाएगा।