संघ की मांगों पर शिष्टमंडल ने सिविल सर्जन से की वार्ता
बेगूसराय : बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा बेगूसराय का सात सदस्यीय शिष्टमंड
बेगूसराय : बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा बेगूसराय का सात सदस्यीय शिष्टमंडल सिविल सर्जन डा. हरिनारायण ¨सह से उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में मिलकर चिकित्सा कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से वार्ता की। जिसमें सभी योग्य कर्मियों की सेवा संपुष्टि, सभी योग्य कर्मियों की एसीपी, एमएसीपी का लाभ देने, योग्य चतुर्थवर्गीय कर्मियों को तृतीय वर्ग में प्रोन्नति देने, नव पदस्थापित एएनएम, जीएनएम को दस माह से बकाया वेतन देने तथा नव पदस्थापित एएनएएम का प्राण नंबर कोषागार में भेजने, सभी एएनएम एवं चतुर्थवर्गीय कर्मी को पोशाक भत्ता देने, स्थानांतरण पर रोक लगाने सहित विभिन्न ¨बदुओं पर सिविल सर्जन ने यथाशीघ्र समाधान की दिशा में सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष शशिकांत राय, जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, महासंघ के प्रभारी जिलामंत्री मोहन मुरारी, चिकित्सा संघ के जिलामंत्री रामप्रवेश ¨सह, चिकित्सा संघ के अध्यक्ष आशा, कृष्णा कुमारी, कालीकांत साह शामिल थे।