सुरेंद्र बने बखरी प्रखंड के डीडीओ
(बेगूसराय) : बखरी के नव पदस्थापित एचएम सुरेंद्र कुमार को बखरी प्रखंड का निकासी एवं व्ययन पदाि
(बेगूसराय) : बखरी के नव पदस्थापित एचएम सुरेंद्र कुमार को बखरी प्रखंड का निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी घोषित किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी बेगूसराय के स्थापना शाखा द्वारा जारी पत्र ज्ञापांक-2094, दिनांक-25/5/16 के अनुसार पदोन्नति के बाद प्रखंड के मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय में पदस्थापित किए गए प्रधानाध्यापकों को मानव संसाधन विकास विभाग के आदेशानुसार डीडीओ बनाया जाना है। उक्त आदेश के आलोक में श्री कुमार को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है। जो माह मई 2016 से प्रखंड में कार्यरत मूल शिक्षकों के वेतन की निकासी एवं व्ययन की जिम्मेवारी का कामकाज संभालेंगे। संबंधित पत्र की प्रतिलिपि जिला कोषागार पदाधिकारी एवं जिला लेखा पदाधिकारी को भेजी गयी है।