पंचायत चुनाव को ले विकास की पहल
बेगूसराय। विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव की आहट सुनाई पड़ते ही प्रखंड क्षेत्र के 17 पंचा
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 07:36 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 07:36 PM (IST)
बेगूसराय। विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव की आहट सुनाई पड़ते ही प्रखंड क्षेत्र के 17 पंचायतों में जनप्रतिनिधियों के बीच अपने आपको विकास पुत्र साबित करने की होड़ लग गई है। वहीं विरोधी पक्ष इसकी काट करने में लगे हैं। पंचायत के मुखिया द्वारा अपने-अपने पंचायतों में छूटे विकास कार्य को पूर्ण करने में लग गए हैं। जिससे उनकी पहचान मतदाताओं में अच्छे जनप्रतिनिधि के रूप में बन सके। दूसरी ओर विरोधी पक्ष मुखिया की छवि खराब करने हेतु उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्य में कमियां निकालने में लगे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें