विश्वास मत हासिल करने में सफल रही नसीमा खातून
बेगूसराय। उच्च न्यायालय पटना के आदेश पर शनिवार को नगर पंचायत तेघड़ा में बोर्ड की एक विश
बेगूसराय। उच्च न्यायालय पटना के आदेश पर शनिवार को नगर पंचायत तेघड़ा में बोर्ड की एक विशेष बैठक हुई। अध्यक्षता उप मुख्य पार्षद सुरेश रौशन ने की। बैठक में मुख्य पार्षद नसीमा खातून के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की गई। तत्पश्चात गुप्त मतदान कराया गया। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 11 मत प्राप्त हुए। जबकि मुख्य पार्षद के पक्ष में कुल 13 मत प्राप्त हुए। इस तरह बहुमत से नसीमा खातून मुख्य पार्षद पद पर पुन: काबिज हो गई। प्रेक्षक के रूप में अपर समाहर्ता ओम प्रकाश प्रसाद एवं मजिस्ट्रेट के रूप में निर्वाचन पदाधिकारी, तेघड़ा अनिल तिवारी शामिल थे। वहीं विधि व्यवस्था बनाये रखने में एसडीपीओ हरिशंकर कुमार, पुलिस निरीक्षक सह तेघड़ा थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। जीत की ़खुशी पर मुख्य पार्षद समर्थकों द्वारा विजयी जुलूस भी निकाला गया। जो पूरे तेघड़ा बाजार घूमते हुए, भाकपा अंचल कार्यालय रामेश्वर भवन पहुंचा। जहां मुख्य पार्षद सहित उनके समर्थक वार्ड पार्षदों ने स्व. चंद्रशेखर ¨सह, स्व. सूर्य नारायण ¨सह एवं स्व. रामेश्वर ¨सह के चित्र पर माल्यार्पण किया। बताते चलें की आज बोर्ड की विशेष बैठक में कुल 25 वार्ड पार्षदों में सिर्फ एक वार्ड पार्षद नीरस चौधरी अनुपस्थित थे।