जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया के आगमन को लेकर बैठक
बेगूसराय : दिल्ली के जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार के गृह जिला बेगूसराय के आगमन को लेकर श
बेगूसराय : दिल्ली के जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार के गृह जिला बेगूसराय के आगमन को लेकर शुक्रवार की शाम मध्य विद्यालय बीहट के परिसर में धर्म निरपेक्ष दलों के जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसएसएस महिला कालेज बीहट के सचिव रामचंद्र ¨सह ने की। बैठक के संयोजक सह बरौनी भाकपा अंचल मंत्री राम रतन ¨सह ने बताया कि आगामी 30 जून को कन्हैया बेगूसराय आ रहे हैं। 30 जून को स्वागत को लेकर दिन के दो बजे बड़ी संख्या में बाइक एवं चार पहिया वाहन अपने अपने संगठन का झंडा लगाकर सिमरिया पुल से स्वागत करते हुए बेगूसराय स्थित कॉलेजियट स्कूल तक काफिला जाएगा। साथ ही आगामी 1 जुलाई को मध्य विद्यालय बीहट के मैदान में जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार का सम्मान समारोह सह आम सभा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु एकजुटता का परिचय दिया। इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता शंकर ¨सह, रामनरेश ¨सह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण ¨सह, बरौनी प्रखंड उपप्रमुख रजनीश कुमार, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कुमार, बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश, एटक के राष्ट्रीय नेता चन्द्रमौली ¨सह, योगेन्द्र ¨सह, रामनरेश ¨सह, प्रहलाद ¨सह, रामप्रीत साह, पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश ¨सह, ओमप्रकाश ¨सह, अजय ¨सह, हरिश्चन्द्र ¨सह उर्फ नेपो ¨सह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।