पपरौल में विनय हुंडई शो-रूम का शुभारंभ
बेगूसराय उद्योग के लिए राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना रहा है।
बेगूसराय । बेगूसराय उद्योग के लिए राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना रहा है। इसमें यहां के उद्यमियों का बहुत बड़ा योगदान है। उक्त बातें शुक्रवार को पपरौर चौक स्थित विनय हुंडई शो रूम का उद्घाटन फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर करते हुए हुंडई के जोनल मैनेजर तपन कुमार घोष ने कहीं। कहा, विश्व की विश्वसनीय कंपनी हुंडई ने बेगूसराय के लोगों का दिल जीतने का काम किया है। कंपनी अपने मानक पर खड़ी उतरेगी। बेगूसराय जिला में एक ही छत के नीचे सेल्स, सर्विस और स्पेयर सुविधा उपलब्ध रहेगी। बेगूसराय का तेजी से विकास हो रहा है। धीरे-धीरे लोगों की खरीद की शक्ति बढ़ी है। इसी के कारण आज बेगूसराय में हुंडई कंपनी ने यहां शो रूम खोला है। इस अवसर पर हुंडई कंपनी के रिजनल मैनेजर कृपाशंकर मिश्रा, एरिया सेल्स मैनेजर रतनदीप गोस्वामी, डीलर डेवलपमेंट ऑफिसर अरूणोदय दास, विनय हुंडई के प्रोपराइटर विनय कुमार ¨सह, मैने¨जग डायरेक्टर निशांत कुमार ¨सह, ब्रांच हेड नवीन कुमार वर्मा, सेल्स हेड मुकुंद माधव, सर्विस हेड अब्बू बंकर, निर्मल आदि मौजूद थे।