अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में हवन कार्यक्रम
बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार
बेगूसराय। बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को नशामुक्ति एवं मानव श्रृंखला कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले के अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत सदर प्रखंड के कर्पूरी ठाकुर उच्च विद्यालय लाखो परिसर में हवन कार्यक्रम पंडित एवं आचार्यों द्वारा विधिवत कराया गया। पंडित सह शिक्षक इंद्रकांत झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिक्षक, छात्र-छात्राओं को मानव श्रृंखला के लिए अभ्यास कराया गया। प्रधानाध्यापक अर¨वद महतो ने बच्चों को 10 बजे पूरी तैयारी के साथ शनिवार को विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों के आदेशानुसार 12.15 बजे मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक मो. फिरोज अमद, उमेश प्रसाद ¨सह, सुबोध कुमार, आलोक कुमार, अरमजीत कुमार, नीलू कुमारी आदि मौजूद थे।