शराब छोड़ो जलेबी-दही खाओ कार्यक्रम आयोजित
बखरी में शराबबंदी अभियान व मानव श्रृंखला निर्माण की सफलता के मद्देनजर शुक्रवार को सामाजिक संस्था नव चेतना मंच के द्वारा शराब छोड़ो जलेबी-दही खाओ कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया।
बेगूसराय। बखरी में शराबबंदी अभियान व मानव श्रृंखला निर्माण की सफलता के मद्देनजर शुक्रवार को सामाजिक संस्था नव चेतना मंच के द्वारा शराब छोड़ो जलेबी-दही खाओ कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक उपेंद्र पासवान एवं एसडीओ विनोद कुमार ¨सह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विधायक ने लोगों से शराब के साथ-साथ नशा के रूप में सेवन किए जाने वाले अन्य व्यसन को भी छोड़ने की अपील की ताकि बिहार में शुरू हुआ नशाबंदी अभियान पूरे देश के लिए रोल मॉडल बन सके। एसडीओ विनोद कुमार ¨सह ने संस्था को इस तरह की जागरूकता कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। कहा, अगर इसी तरह सभी लोग सरकार के इस अभियान में शामिल हो जाए तो शराबबंदी अभियान की सफलता सुनिश्चित है। उन्होंने लोगों से मानव श्रृंखला निर्माण में सहभागिता प्रदान करने की अपील की। मौके पर उपस्थित कार्यपालक दंडाधिकारी प्रभात कुमार दत्त, कार्यपालक पदाधिकारी अर¨वद पासवान, बीडीओ राजेश कुमार राजन, सीओ विक्रम भास्कर झा, बीईओ चंद्रेश्वर मंडल, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अधिवक्ता मनोहर केशरी, जवाहर राय, जीतेंद्र जीतू, दयामणी देवी आदि ने एक-दूसरे को दही का टीका लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सैकड़ों लोगों को जलेबी के साथ दही खिलाकर नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम की सफलता में संस्था के अध्यक्ष शरतचंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष राजीव कुन्नु, सचिव राजेश राज, सह सचिव प्रशांत सोनी, वरिष्ठ सदस्य राजेश गुप्ता, राजकिशोर साह, मनोज चौधरी, मुकेश गुप्ता, कृष्ण मोहन पोद्दार, सऊद आलम, मणिरत्णम, रोहित, चंदन, शंकर, मिथलेश, शुभम, सन्नी, राकेश आदि ने योगदान दिया।