पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ. भीमराव अंबेडकर
बेगूसराय : देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को जिला के विभिन्न संघ-संगठनों ने
बेगूसराय : देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को जिला के विभिन्न संघ-संगठनों ने मंगलवार को उनकी 60 वीं पुण्यतिथि पर याद किया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनीश कुमार ने की। अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि वे गरीबों के मसीहा थे। संविधान का निर्माण कर उन्होंने गरीबों को उचित हक दिलाने का कार्य किया। कार्यक्रम को पार्टी नेता अनुपम कुमार अन्नू, रामस्वारथ पासवान, ब्रजकिशोर ¨सह, कमर अंसारी, श्रीकांत राय, ¨पकी सिन्हा, धीरज कुमार, प्रमिला देवी, सावर कुमार, शांति देवी, भाषो तांती, राजेश कुमार, नवल राय सहित अन्य ने भी संबोधित किया। सीबीआरकेसी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम अध्यक्षता फाउंडेशन के सचिव विश्वनाथ प्रसाद ¨सह ने की। कार्यक्रम के दौरान उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर विनोद महतो, डा. जावेद, अभिषेक कुमार, अमरजीत कुमार, रूचि कुमारी, चंदन कुमार, हरुण रशीद सहित अन्य भी मौजूद थे। डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि को जदयू ने परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष भूमिपाल राय ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश में ऐसा हालात पैदा कर दिया है कि संविधान में दिए गए अधिकार को पाने के लिए भी लोगों को संघर्ष करना पड़ता है। कार्यक्रम को पार्टी नेता करूणेश्वर ¨सह, नरेन्द्र ¨सह धनकू, रामनंदन पासवान, अब्दुल हलीम, पंकज ¨सह, उपेन्द्र पासवान, रामसुंदर कुशवाहा, अरुण कुमार महतो, शबनम देवी, रंजीत कुमार, रीता देवी, अशोक ¨सह सहित अन्य ने भी संबोधित किया। जदयू के नगर कार्यालय में भी अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पार्टी के नगर अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जीबू, गौरव ¨सह राणा, रामपुकार पटेल, रेखा पटेल, आशा देवी, नीरज कुमार सहित अन्य भी मौजूद थे। बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा सहुरी स्थित अंबेडकर भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नंद कुमार साह ने की। कार्यक्रम को दीनबंधू पासवान, शिवबालक ठाकुर, रघुवंश पासवान, यदुनंदन महतो सहित अन्य ने भी संबोधित किया। बिहार राज्य अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के जिला शाखा द्वारा अंबेडकर भवन पोखरिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता घनश्याम पासवान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर चौक स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम को संघ के जिला मंत्री रामउदय पासवान, विपिन पासवान, सुमन गौरव, बीडीओ अशोक कुमार, अभ्यानंद रजक, शंभू पासवान, अमरेश पासवान, रामचंद्र पासवान, संजय पासवान, प्रेम पासवान सहित अन्य ने भी संबोधित किया। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक एकता मंच के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र पासवान ने की। कार्यक्रम को अरूण कुमार पासवान, डॉ. शशिभूषण कुमार, शोभाकांत पासवान, रोहित पासवान, डॉ. महेन्द्र कुमार, प्रेमलता देवी सहित अन्य ने भी संबोधित किया। कांग्रेस के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अरूण कुमार पासवान ने की। कार्यक्रम को कैलाश पासवान, अमित कुमार, आदित्य, प्रियंका, सोनी रजक, संजू कुमारी, लक्ष्मी देवी, अनिल पासवान सहित अन्य ने भी संबोधित किया। शहीद सुखदेव ¨सह समन्वय समिति के तत्वावधान में अंबेडकर चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर शिक्षक नेता अमरेन्द्र कुमार ¨सह, डॉ. चंद्रशेखर चौरसिया, संजय कुमार, देवेन्द्र कुमार, डॉ. कृष्णदेव पासवान सहित अन्य भी मौजूद थे। जेपी आंदोलनकारी संपूर्ण क्रांति मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को रामविलास महतो, गोपाल पासवान, रामाशीष चौधरी, साहेब पासवान, नरेश महतो सहित अन्य ने भी संबोधित किया।