संगठन की मजबूती का निर्णय
अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक रविवार को गांधी स्टेडियम में हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 May 2017 03:03 AM (IST)Updated: Mon, 01 May 2017 03:03 AM (IST)
बेगूसराय। अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक रविवार को गांधी स्टेडियम में हुई। जिसकी अध्यक्षता गांधी रजक ने की। बैठक में संगठन की मजबूती का निर्णय लिया गया। इसके साथ-साथ संत गांधी महाराज की जयंती मनाने का निर्णय भी लिया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुलाने का प्रस्ताव भी लिया गया। मौके पर ईश्वर रजक, बालेश्वर रजक, योगेन्द्र रजक, अभिनंदन रजक, फेकन रजक, शिवराज रजक, लक्ष्मी नारायण रजक, सुजीत रजक, राजाराम रजक सहित अन्य भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें