उप मुख्य पार्षद के साथ गाली गलौज, बाजार बंद
बेगूसराय : उप मुख्य पार्षद के साथ गाली गलौज करने पर लोग आक्रोशित हो गए और बाजार बंद करा
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 07:20 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 07:20 PM (IST)
बेगूसराय : उप मुख्य पार्षद के साथ गाली गलौज करने पर लोग आक्रोशित हो गए और बाजार बंद करा दिया। सूचना के अनुसार शनिवार को तेघड़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के अविश्वास प्रस्ताव में बहुमत मिलने के बाद उनके समर्थन में लोगों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला। तेघड़ा बा•ार में उप पार्षद सह व्यवसायी संघ के सचिव सुरेश रोशन के प्रतिष्ठान पर जुलूस में शामिल उपद्रवियों ने गाली गलौज किया। इस संबंध में उप पार्षद ने बताया कि उसकी कपड़े की दुकान के भीतर कुछ युवकों ने गाली गलौज किया और विरोध करने पर गार्ड कृष्ण नंदन ¨सह के साथ भी गाली गलौज की। घटना के बाद विरोध लोगों ने बाजार बंद करा दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें