Move to Jagran APP

पुत्री की हत्या कर शव को गायब करने का लगाया आरोप

बेगूसराय : लाखो ओपी के लखनपुर निवासी नारायण तांती ने अपनी पुत्री की हत्या कर शव को गायब क

By Edited By: Published: Mon, 25 Jul 2016 07:42 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 07:42 PM (IST)
पुत्री की हत्या कर शव को गायब करने का लगाया आरोप

बेगूसराय : लाखो ओपी के लखनपुर निवासी नारायण तांती ने अपनी पुत्री की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप दामाद सहित आठ लोगों पर लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मटिहानी थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि करीब सात साल पहले उन्होंने अपनी पुत्री शबनम की शादी मटिहानी थाना के पन्नापुर निवासी नीरस तांती के पुत्र सनोज कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिन तक उनकी पुत्री ठीक ठाक रही। इसके बाद लड़के के परिवार द्वारा दहेज के कारण गाली गलौज किया जाने लगा। उन्होंने कहा कि 28 मई 2016 को वो पुत्री की विदाई की। इसके बाद उनकी पुत्री ने उन्हें बताया कि उनका दामाद दूसरी शादी कर लिया है। उन्होंने बताया कि उसकी जानकारी लेने जब वे 20 जुलाई 2016 को पन्नापुर गए तो सनोज तांती, मनोज तांती, पप्पू तांती, रूपेश, ¨रकू देवी, रूपम कुमारी, नीरस तांती व उनकी पत्नी और वीणा देवी उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और उन्हें पुत्री से नहीं मिलने दिया। आवेदक ने उक्त सभी लोगों पर उनकी पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ ग्रामीणों की मानें तो लड़का पक्ष लड़की वाला पर और लड़की वाला लड़का पक्ष पर लड़की गायब करने का आरोप लगा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी। इधर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.