कांग्रेस नेता को दी श्रद्धांजलि
बेगूसराय : मटिहानी प्रखंड के महेन्द्रपुर निवासी व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नवल
बेगूसराय : मटिहानी प्रखंड के महेन्द्रपुर निवासी व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नवल किशोर ¨सह की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर गुरुवार को महेन्द्रपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अग्नि कुमार ¨सह ने की। सभा को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार ¨सह सार्जन, पूर्व उपाध्यक्ष राम विलास ¨सह, जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष राजेश्वर ¨सह, रामचंद्र ¨सह, फुलेना ¨सह, बाल्मीकि ¨सह, सदानंद ¨सह, घनश्याम ¨सह, शिवचंद्र ¨सह, राजदेव प्रसाद ¨सह आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि वे आजीवन कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करते रहे। कार्यक्रम के दौरान सरकारी सेवा से अवकाश प्राप्त कर्मियों एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन धारण कर देश की शरहद पर शहीद सेना के जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।