आग से बच्ची झुलसी
बेगूसराय। अंचल क्षेत्र के मौजीथान ¨सह गांव में वार्ड नंबर छह निवासी पूरन पासवान की छह वर्षीया
By Edited By: Published: Wed, 25 Nov 2015 10:14 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 10:14 PM (IST)
बेगूसराय। अंचल क्षेत्र के मौजीथान ¨सह गांव में वार्ड नंबर छह निवासी पूरन पासवान की छह वर्षीया पुत्री प्रीति कुमारी मंगलवार की रात करीब आठ बजे सोई हुई अवस्था में आग लगने से झुलस गई। बताया गया कि पूरन पासवान व उनकी पत्नी बगल के एक बीमार व्यक्ति को देखने गई थी। इसी बीच घर में सो रही बच्ची के निकट जल रहे ढि़बरी से उसके शॉल में आग पकड़ लिया। बच्ची का दोनों पैर जल गया है। घर से निकल रहे धुआं को देख पड़ोस के लोगों ने आग बुझाकर बच्ची को बाहर निकाला। स्थानीय चिकित्सक से लड़की का इलाज चल रहा है। यह जानकारी मुखिया अर¨वद कुमार ने दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें