लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
बेगूसराय : लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को पूर्व प्रमुख मिथिलेश मिश्र के आवास पर हुई
By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 09:02 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 09:02 PM (IST)
बेगूसराय : लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को पूर्व प्रमुख मिथिलेश मिश्र के आवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश चौधरी ने की। बैठक में नए जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने पार्टी संगठन को सु²ढ़ करने एवं जनसमस्याओं को संकलित कर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी नेता रमेश यादव की पत्नी की दुर्घटना में हुई मौत पर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर मुरली गुप्ता, वीरेंद्र झा, रामेश्वर पासवान, सीताराम चौधरी, रामजीवन पासवान, मुन्नी देवी, निरंजन ¨सह, रामकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें