समस्तीपुर जिले से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर फरार आरोपी राजेश मल्लिक को गुप्त सूचना के आधार पर साहेबपुर कमाल पुलिस ने बुधवार की रात्रि कुरहा से गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Mar 2017 03:07 AM (IST)Updated: Fri, 10 Mar 2017 03:07 AM (IST)
बेगूसराय। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर फरार आरोपी राजेश मल्लिक को गुप्त सूचना के आधार पर साहेबपुर कमाल पुलिस ने बुधवार की रात्रि कुरहा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कानूनी प्रक्रिया के तहत विभूतिपुर थाना को सौंप दिया। थानाध्यक्ष के अनुसार फरार आरोपी कुरहा में अपने संबंधी के यहां छिपा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना का नरहन स्टेट का निवासी बताया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें