मटिहानी थाना परिसर में हुआ पौधारोपण
पुलिस सप्ताह के अंतिम दिन मटिहानी थाना परिसर में पौधारोपण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 07:33 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 07:33 PM (IST)
बेगूसराय। पुलिस सप्ताह के अंतिम दिन मटिहानी थाना परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अशोक, सागवान, महोगनी, आम आदि फलदार पौधे लगाए गए। मटिहानी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस सप्ताह के अवसर पर थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कबड्डी, वॉलीबाल आदि शामिल है। थाना परिसर को रंग-बिरंगी बल्ब से सजाया गया था। वृक्षारोपण के मौके पर लोगों ने कहा, इस तरह के कार्यक्रम से पुलिस-पब्लिक के बीच की दूरी मिटती है। साथ ही पर्यावरण को भी सुरक्षित करता है। मौके पर सरपंच, प्रमोद ¨सह, उच्च विद्यालय रामदीरी के प्रधानाध्यापक सुरेश पांडे, पुअनि विपिन ¨सह, निसार अहमद, दिनेश प्रसाद, सअनि हीरा प्रसाद, विनय ¨सह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें