अजीत, पवन, रामविनय बने उपमुखिया
बेगूसराय : पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के अंतिम दिन प्रखंड की राटन, परिहारा
By Edited By: Published: Sat, 25 Jun 2016 07:31 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 07:31 PM (IST)
बेगूसराय : पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के अंतिम दिन प्रखंड की राटन, परिहारा एवं बहुआरा पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। कृषि भवन में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बीडीओ राजेश कुमार राजन ने बताया कि राटन की मुखिया अहिल्या देवी, सरपंच चंपा देवी, परिहारा की मुखिया सीमा देवी, सरपंच सुनीता देवी तथा बहुआरा की मुखिया रंजीत महतो तथा सरपंच राजेश यादव को उनके पंचायत एवं पंच प्रतिनिधियों के साथ पद एवं गोपीनयता की शपथ दिलाई गई। राटन में अजीत कुमार उपमुखिया, नंदलाल यादव उपसरपंच, परिहारा पंचायत में पवन कुमार उपमुखिया और रामचन्द्र साह उपसरपंच बने। बहुआरा में रामविनय महतो उपमुखिया और महेन्द्र महतो उपसरपंच निर्वाचित हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें