अजय ¨सह बने लोजपा श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
लोक जनशक्ति पार्टी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद पासवान ने दिया कार्य ।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 03:05 AM (IST)
बेगूसराय । लोक जनशक्ति पार्टी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद पासवान ने चौकी निवासी विष्णुदेव ¨सह के पुत्र अजय ¨सह को बेगूसराय जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस आशय के पत्र प्रदेश पार्टी कार्यालय से मनोनीत जिलाध्यक्ष को भेजा गया। पत्र में मनोनीत जिलाध्यक्ष से 15 दिनों के अंदर जिले के सभी प्रखंडों में लोजपा श्रमिक प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत करने व कार्यकारणी का गठन कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया गया। इधर श्रमिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर प्रखंड कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष व मनोनीत जिलाध्यक्ष को बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष दशरथ ¨सह, पंकज पासवान आदि शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें