नवनीत बने भाजयुमो के नगर अध्यक्ष
भाजपा युवा मोर्चा का नगर सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ।
बेगूसराय। भाजपा युवा मोर्चा का नगर सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें कमेटी का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठित कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए नवनीत राज का चयन किया गया। वहीं रंधीर गुप्ता को नगर महामंत्री, अभिषेक कुमार, विक्की, राजा एवं अमित को उपाध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया। नगर मंत्री के रूप में आदित्य आर्यण एवं मृत्युंजय, संरक्षक के रूप में राजन ¨सह तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए मनीष माधव का चयन किया गया। इससे पूर्व सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय ¨सह ने कहा कि भारत में आधे से अधिक आबादी युवाओं की है। इसलिए युवाओं को भी राजनीति में आना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा राजनीति को नई दिशा दे सकते हैं। बशर्ते की वे ईमानदारी के साथ पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करे। भाजयुमो की इस नई कमेटी को बधाई देते हुए पार्टी नेता सुनील राम ने कहा कि आज के युवाओं में टेक्नीकल जानकारी भी होती है। जिसका लाभ भी पार्टी को मिलेगा। राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की महागठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने कहा कि यहां शिक्षा सहित अन्य व्यवस्था का हाल सही नहीं है। सम्मेलन को आशुतोष पोद्दार हीरा, कुंदन भारती, सुनील कुमार मुन्ना, मिथिलेश ¨सह, अनिल भारती, उषा रानी, चंदन, दिवेश, संदीप पाठक, सौरभ सिप्पी, कृष्णमोहन पप्पु सहित अन्य ने भी संबोधित किया।