आपदा से निपटने को तैयार है प्रशासन : सीओ
बेगूसराय। प्रखंड स्तरीय बाढ़ सुखाड़, आपदा अनुश्रवण समिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय में हुई। बै
बेगूसराय। प्रखंड स्तरीय बाढ़ सुखाड़, आपदा अनुश्रवण समिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख किरण कुमारी ने की। इस मौके पर सीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बाढ़ व सुखाड़ पूर्व तैयारी के बाबत सदन को अवगत कराया तथा कहा कि आपदा से निपटने को प्रशासन तैयार है। कहा, इसके लिए नाव व नाविक की सूची अंचल में उपलब्ध है। उंचे स्थानों को चिह्नित किया गया है। सर्वव्यापी जनसहयोग सेवा शिक्षा संस्थान के सचिव गुलाब कुरैशी ने बताया कि बाढ़, सुरक्षा के लिए संस्थान पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों को एसडीआरएफ की टीम के द्वारा प्रशिक्षण का कार्यक्रम तय किया गया है। उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना पर बल दिया। पीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल प्रसाद ने आपदा के समय काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की टीम की जानकारी दी। मुखिया मेघौल पुरुषोत्तम ¨सह ने विद्युत की बदहाली तथा बूढ़ी गंडक के तटबंध की सुरक्षा के बाबत एहतियातन कार्रवाई शुरू करने पर जोर दिया। मौके पर प्रखंड के जनप्रतिनिधि व बाढ़ आपदा से संबद्ध कर्मी मौजूद थे।