Move to Jagran APP

डीजल अनुदान के 56.98 लाख रुपए वितरित

बेगूसराय : किसानों को राहत देने के लिए विभाग द्वारा कई तरह की योजनाओं का संचालन व क्रिय

By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 04:52 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 04:52 PM (IST)
डीजल अनुदान के 56.98 लाख रुपए वितरित

बेगूसराय : किसानों को राहत देने के लिए विभाग द्वारा कई तरह की योजनाओं का संचालन व क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसमें से एक डीजल अनुदान भी है। सरकार द्वारा डीजल अनुदान की राशि वर्षा के अभाव में फसलों की ¨सचाई के लिए दी जाती है। परंतु चालू वित्तीय वर्ष में जिला को फसलों की ¨सचाई के लिए सरकार द्वारा आवंटित डीजल अनुदान के शत प्रतिशत राशि का वितरण नहीं हो सका है। विभागीय रिपोर्ट पर गौर करें तो जिला को डीजल अनुदान मद में 1 करोड़ 90 लाख 57 हजार 920 रुपए का आवंटन वर्ष 2015-16 के लिए मिला। जिसमें से मात्र 56 लाख 98 हजार 877 रुपए का वितरण ही किसानों के बीच किया गया है। हालांकि किसानों के बीच अनुदान वितरण के लिए कोषागार से 66 लाख 41 हजार 696 रुपए की निकासी की गई है। रिपोर्ट की मानें तों चालू वित्तीय वर्ष में 12 हजार 806 किसानों को डीजल अनुदान का लाभ मिल सका है। जबकि डीजल अनुदान के लिए कुल 17 हजार 575 किसानों ने आवेदन दिया था। किसानों द्वारा दिए गए आवेदनों की जांच व सत्यापन के उपरान्त कुल 16 हजार 778 किसानों के आवेदनों की स्वीकृति अधिकारियों द्वारा दी गई। प्रखंड वार अनुदान के वितरण की बात करें तो बेगूसराय प्रखंड के 530 किसानों के बीच 2 लाख 7 हजार 615 रुपए, बरौनी प्रखंड के 1324 किसानों के बीच 6 लाख 71 हजार 491 रुपए, मटिहानी प्रखंड के 421 किसानों के बीच 1 लाख 88 हजार 610 रुपए, शाम्हो प्रखंड के 90 किसानों के बीच 85 हजार 500 रुपए, वीरपुर प्रखंड के 326 किसानों के बीच 1 लाख 81 हजार 560 रुपए, तेघड़ा प्रखंड के 727 किसानों के बीच 5 लाख 78 हजार 750 रुपए, बछवाड़ा प्रखंड के 1286 किसानों के बीच 4 लाख 83 हजार 870 रुपए, भगवानपुर प्रखंड के 773 किसानों के बीच 2 लाख 96 हजार 94 रुपए, मंसुरचक प्रखंड के 459 किसानों के बीच 1 लाख 43 हजार 4 सौ रुपए, बलिया प्रखंड के 404 किसानों के बीच 2 लाख 88 हजार 130 रुपए, साहेबपुर कमाल प्रखंड के 831 किसानों के बीच 6 लाख 18 हजार 831 रुपए, डंडारी प्रखंड के 401 किसानों के बीच 1 लाख 15 हजार 986 रुपए, बखरी प्रखंड के 1488 किसानों के बीच 5 लाख 30 हजार 850 रुपए नावकोठी प्रखंड के 472 किसानों के बीच 1 लाख 41 हजार 664 रुपए, गढ़पुरा प्रखंड के 1060 किसानों के बीच 2 लाख 52 हजार 186 रुपए, चेरिया बरियारपुर प्रखंड के 291 किसानों के बीच 1 लाख 5 हजार 717 रुपए, खोदावंदपुर प्रखंड के 1139 किसानों के बीच 3 लाख 52 हजार 341 रुपए तथा छौड़ाही प्रखंड के 784 किसानों के बीच 4 लाख 56 हजार 282 रुपए का वितरण किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.