रात के अंधेरे में जान बचाकर भागा तांत्रिक
बेगूसराय। गढ़पुरा पंचायत के धरमपुर गांव में एक ओझा गुणी को शनिवार की रात अंधेरे में अ
बेगूसराय। गढ़पुरा पंचायत के धरमपुर गांव में एक ओझा गुणी को शनिवार की रात अंधेरे में अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। क्योंकि उक्त ओझा ने 14 वर्ष पूर्व घर से लापता युवक को वापस बुला देने का झांसा देकर युवक के पिता से लगभग तीस हजार से अधिक की ठगी कर चुका था। अंतत: अपनी पोल पट्टी खुलते देख उक्त ओझा स्थानीय लोगों की मदद से शनिवार की रात भागने में सफल हो गया।
जानकारी के अनुसार धरमपुर गांव के ¨वदेश्वरी महतो का शादीशुदा लड़का प्रमोद महतो करीब 14 वर्ष पूर्व घर से लापता हो गया था। इसकी खोजबीन करते-करते घर के लोग थक हार चुके थे। इसी बीच किसी ने ¨वदेश्वरी महतो को बताया कि मुजफ्फरपुर के छाजन खड़ियार के तुकी टोला के तांत्रिक राम भजन महतो हैं, जो उसके बेटे को वापस ला सकता है। इस बात पर उक्त तांत्रिक से ¨वदेश्वरी मिले और पूरी कहानी बताई। तब ओझा ने उसे बताया गया कि उसके बेटे को तंत्र मंत्र से तोता बनाकर रखा गया है। उसे तंत्र मंत्र से यहां ले आएंगे। इस पर विश्वास कर ¨वदेश्वरी ने ओझा को एक सप्ताह पूर्व बीते रविवार को धरमपुर लाया। उसके साथ बिथान कटौसी का उसका चेला नीतीश ठाकुर भी आया। दोनों गुरु चेला तंत्र विद्या शुरू की। लेकिन, कुछ समझदार लोगों ने उक्त तांत्रिक को रात्रि में भगा दिया। इधर पीड़ित ¨बदेश्वरी महतो ने बताया कि लगभग 30 हजार रुपये होमजाप आदि के नाम पर ओझा ने ठगी किया है।