बिहार में चलेगी विकास की राजनीति : रामविलास पासवान
बेगूसराय। बिहार में 25 वर्षों तक लालू-नीतीश की सरकार रही। आखिर पिछड़ों का विकास क्यों
बेगूसराय। बिहार में 25 वर्षों तक लालू-नीतीश की सरकार रही। आखिर पिछड़ों का विकास क्यों नहीं हुआ। अब जात पात की राजनीति नहीं चलेगी। अब विकास की राजनीति चलेगी। उक्त बातें रविवार को शताब्दी मैदान मंझौल में एनडीए प्रत्याशी अनिल चौधरी व तेघड़ा के पकठौल में एनडीए प्रत्याशी रामलखन ¨सह चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहीं। उन्होंने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद थे। बेल पर बाहर हैं। वे जनता के बीच भ्रष्टाचार की बातें करते हैं। पिछले पांच वर्षों में इनके परिवार का एक भी सदस्य मुखिया तक नहीं बन पाया। लालू प्रसाद का एक हाथ पांव पर तथा दूसरा हाथ गर्दन पर रहता है। कहा, सात जनम तक इनकी सरकार नहीं बनने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि जंगलराज का नामाकरण नीतीश कुमार ने किया था। दूसरे राज्यों में बच्चे जन्म लेने के साथ ही कंप्यूटर की बातें करते हैं। जबकि बिहार में गाय भैंस चराते हैं। बच्चों के हाथ में शराब की बोतल है किताब नहीं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। नीतीश जी ने कहा कि 2015 तक हर गांव में बिजली नहीं पहुंची तो वोट नहीं मांगेंगे। फिर क्यों वोट मांग रहे हैं। कहा, इस बार बिहार का चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। बरौनी-हसनपुर रेल लाइन बनाना हमारा सपना है। जिसे पूरा करेंगे। हमने अल्पसंख्यक भाई को भी सम्मान दिया है। लोजपा प्रत्याशी अनिल चौधरी को जिताने की अपील लोगों से की। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में राजग की सरकार बनेगी तो मंडल का भी विकास होगा और अगड़ी जाति का भी विकास होगा। सभा को लोजपा जिलाध्यक्ष संजय पासवान, रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, भाजपा नेता डा. सुरेश राय, पूर्व मंत्री अशोक महतो, डा. सुशील ¨सह, ओम प्रकाश राम व अन्य ने संबोधित किया। वहीं तेघड़ा के पकठौल में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहर में तीन चौथाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। तेघउ़ा की धरती ऐतिहासिक धरती है। लालू-नीतीश ने बिहार की जनता को ठगन का काम किया है। पूरे देश के विभिन्न राज्यों में प्रति व्यक्ति आय 74 हजार रुपये है तो बिहार में प्रति व्यक्ति आय मात्र 24 हजार रुपये है। दूसरे राज्यों में पांच सौ से अधिक मेडिकल और इंजीनिय¨रग कालेज है, बिहार में पांच-छह भी नहीं है। नीतीश कुमार ने घर-घर में शराब की दुकान खोल दी। जिससे बच्चे एवं युवा पथभ्रष्ट हो रहे हैं। नीतीश और लालू के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है। ये एक्सपायरी दवा हो चुके हैं। जिसके खाने से रिएक्शन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। मौके पर उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय, कृष्णनंदन ¨सह, सुनील राय, प्रेम शंकर झा, ध्रुव कुमार पप्पु, भरत चौरसिया, ओम प्रकाश गुप्ता, सुभाष ¨सह, शंभू कुमार आदि मौजूद थे।