भूमि विवाद में गोली मारकर पिता-पुत्र को किया घायल
बेगूसराय। थाना क्षेत्र के करैंटार गांव में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद में पिता-पुत्र को गोली
बेगूसराय। थाना क्षेत्र के करैंटार गांव में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद में पिता-पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया। दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मंगलवार की सुबह छह बजे हुई। घटना को अंजाम देकर भाग रहे गांव के ही मनोज चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि कुछ वर्ष पूर्व 53 वर्षीय परमानंद चौधरी अपने परिवार के साथ परदेश चले गए थे। उसने वास की भूमि देखरेख करने की जिम्मेदारी रिश्तेदार मनोज एवं उसके पुत्रों को दे रखी थी। दस दिन पूर्व जब वह गांव पहुंचा तो परमानंद अपनी जमीन व झोपड़ी वापस लेना चाहा। लेकिन मनोज देने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसे लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान मनोज, उसके पुत्र सुबोध और अन्य सहयोगियों ने परमानंद चौधरी व उसके पुत्र रणवीर कुमार को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे मनोज को लोगों ने पकड़कर कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में मनोज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी पहसारा बहियार से की गई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी के लिए घायल के बयान का इंतजार किया जा रहा है।