भूमि विवाद में मारपीट, मामला दर्ज
बेगूसराय। थाना क्षेत्र के सैदपुर एवं रजाकपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति
बेगूसराय। थाना क्षेत्र के सैदपुर एवं रजाकपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जबकि एक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। सैदपुर के विश्वंभर महतो अपना घर बना रहे थे। गांव के ही अमन कुमार, पवन कुमार एवं देवनारायण महतो ने अपनी जमीन कहकर उसे घर बनाने से रोका। कहासुनी में बात बढ़ गयी और मारपीट हो गयी। इसमें विश्वंभर जख्मी हा गया। उपरोक्त लोगों को आरोपित करते हुए कांड संख्या 90/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसी केस में पुलिस ने पवन महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पवन ने भी कांड संख्या 91/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराकर विश्वंभर महतो रिंकी देवी, अरुण महतो, मंजू देवी, कृष्ण कुमार एवं रामकुमार को जबरदस्ती घर बनाने से रोकने पर मारपीट का आरोप लगाया है। रजाकपुर के वैद्यनाथ पासवान ने गांव के ही धर्मेद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार एवं सुखिया देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कांड अंकित कर मामले की छानबीन कर रहे हैं।