सदस्यता अभियान की शुरूआत
बेगूसराय। वैज्ञानिक चेतना मंच द्वारा सिमरिया- दो पंचायत के क्रांतिग्राम से सदस्यता अभियान की शुरूआत
By Edited By: Published: Mon, 06 Jul 2015 04:37 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 04:37 PM (IST)
बेगूसराय। वैज्ञानिक चेतना मंच द्वारा सिमरिया- दो पंचायत के क्रांतिग्राम से सदस्यता अभियान की शुरूआत की गयी। अभियान की शुरूआत सौ वर्षीय बुजुर्ग महिला मुना देवी को दसस्य बनाकर प्रारंभ किया गया। वहीं वासुदेव निषाद, रुदल निषाद, अशोक निषाद सहित दर्जनाधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। वैज्ञानिक चेतना मंच के संयोजक केदारनाथ भास्कर ने बताया कि समाज में वैज्ञानिक चेतना के व्यापक प्रचार के लिए संस्था का विस्तार करना जरूरी है। इसी को लेकर मंच के द्वारा इस अभियान की शुरूआत की है। यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। मौके पर प्रवीण प्रियदर्शी, मुचकुंद कुमार, संजीव कुमार फिरोज, कमली पासवान, राम निषाद, राधे निषाद, गणेश कुमार, कन्हैया कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें