केंद्र सरकार का भविष्य तय करेगा विप चुनाव
बेगूसराय। विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम केंद्र सरकार का भविष्य तय करेगा। महात्मा गांधी के स
बेगूसराय। विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम केंद्र सरकार का भविष्य तय करेगा। महात्मा गांधी के सपनों को साकार रूप देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को सबल बनाने का प्रयास किया था। यह बातें शनिवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने पंचायती राज व्यवस्था को सबल बनाने का संकल्प लिया है। वहीं केंद्र की सूट-बूट की सरकार तानाशाही व्यवस्था लागू करना चाहती है। मनरेगा, इंदिरा आवास, खाद्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं राजीव गांधी विद्युतीकरण योजनाओं को प्रारंभ कर कांग्रेस की सरकार ने गांवों को सबल और आधारभूत संरचना से लैस करने का प्रयास किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सह बेगूसराय प्रभारी नवेंदू झा, जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, चुनचुन राय, अनुपम कुमार अकेला, अभिनव अकेला, लक्ष्मी गुप्ता, शशिशेखर राय, अशोक राय, रुचि कुमारी, मिथिलेश सिंह, महेंद्र कुमार, रत्नेश कुमार टुल्लु आदि उपस्थित थे।