मिड डे मील में अनियमितता उजागर
बेगूसराय। प्रखंड के विद्यालयों में चल रहे मध्याह्न भोजन योजना में लूट का खेल जारी है। एक तो घटिया भो
बेगूसराय। प्रखंड के विद्यालयों में चल रहे मध्याह्न भोजन योजना में लूट का खेल जारी है। एक तो घटिया भोजन देने की शिकायत आम हो गयी है। ऊपर से भोजन दिया नहीं गया और राशि डकार लिए जाने का मामला भी प्रकाश में आ रहा है। हाल ही में यह बात तब सामने आयी जब जिला मध्याह्न भोजन साधन सेवी राजेश कुमार प्रखंड के मध्य विद्यालय केवाल इसकी जांच करने पहुंचे। विद्यालय पहुंचने पर उन्होंने पाया कि एक तो समय से पहले बच्चों को छुट्टी दे दी गयी थी। बच्चे की उपस्थिति पंजी जब वर्ग एक से आइ तक मांगी गयी तो उसमें मात्र तीन वर्ग के ही बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी। शेष पांच वर्ग की उपस्थिति पंजी में छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं थी। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि बाद में ये लोग मध्याह्न भोजन के अनुसार उपस्थिति बनाते हैं। इस तरह की धांधली किया जाना घोर अपराध है। जिला एमडीएम साधन सेवी ने बताया कि इसकी रिपोर्ट जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दी जा रही है। ताकि इस पर कार्रवाई हो सके। इस दौरान मध्याह्न भोजन के प्रखंड साधन सेवी परवेज आलम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरेराम कुमार भी मौजूद थे।