महिला से दुर्व्यवहार
बलिया (बेगूसराय) : थाना क्षेत्र के हुसैना दियारा में एक विकलांग महिला के साथ मारपीट एवं छेड़खानी का म
By Edited By: Published: Tue, 02 Jun 2015 07:55 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2015 07:55 PM (IST)
बलिया (बेगूसराय) : थाना क्षेत्र के हुसैना दियारा में एक विकलांग महिला के साथ मारपीट एवं छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने बलिया थाना को लिखित आवेदन दिया है। साथ ही घायल महिला का इलाज बलिया अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि मेरे पड़ोसी ने घर में घुस कर मेरे साथ मारपीट की। समान लूट लिया और छेड़खानी करना शुरू किया। साथ ही जान मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें