बिहार टापर को किया सम्मानित
बेगूसराय सदर : इंटर कला में बिहार टापर बनी लड़वारा गांव की छात्रा शादमां खानम के सम्मान का सिलसिला लग
बेगूसराय सदर : इंटर कला में बिहार टापर बनी लड़वारा गांव की छात्रा शादमां खानम के सम्मान का सिलसिला लगातार जारी है। जहां विभिन्न शिक्षक संगठनों व समाजिक संगठनों द्वारा उसे सम्मानित किया जा रहा था। अब राजनीतिक संगठन भी उसे सम्मानित करने को आगे आने लगे हैं। मंगलवार को बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता भूषण लड़वारा गांव पहुंचकर शादमां से भेंट की। तथा इतनी बड़ी उपलब्धि बेगूसराय के नाम करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। श्रीमति भूषण ने अपने संस्था आरकेसी फाउंडेशन की ओर से शादमां को पांच हजार का चेक व प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। छात्रा को सम्मानित कर निकली प्रदेश अध्यक्षा ने पत्रकारों से कहा कि शादमां ने जिला का नाम रौशन किया है। बेटियों की इस उपलब्धि से महिला कांग्रेस काफी खुश है। मौके पर पंचायत के मुखिया गालिब शाहीन, मो. एहसान, मो. आफताब, सच्चिदानंद सिंह आदि मौजूद थे।