पिकअप वैन-बस की टक्कर में मजदूर की मौत
बलिया (बेगूसराय) : साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच 31 कुरहा के समीप शुक्रवार की सुबह खड़ी डीजे बा
बलिया (बेगूसराय) : साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच 31 कुरहा के समीप शुक्रवार की सुबह खड़ी डीजे बाजा लदे पिकअप वैन में पीछे से आ रही अनियंत्रित यात्री बस ने ठोकर मार दी। जिससे पिकअप पर सवार चार मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों में खगड़िया के मानसी निवासी संजय गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार, ठाठा के सुरेश पासवान का 19 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार, मानसी के महेश्वर पंडित का 22 वर्षीय पुत्र राम उदय पंडित, ठाठा के विद्यानंद पासवान के 21 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुर कमाल लाया गया। जहां मानसी के मोनू कुमार को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य सभी घायलों का इलाज कर गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर यात्री बस को कब्जे में ले लिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक बालक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इसमें बताया गया कि अनियंत्रित बस चालक की लापरवाही के कारण टक्कर लगी है। बताया कि बेगूसराय के कुरहा चौक पर गाड़ी रोक कर चालक चाय पीने गया। इस दौरान पीछे से आ रही यात्री बस ने टक्कर मार दी।