पेड़ की टहनी से दबकर छात्रा की मौत
संवाद सूत्र, नावकोठी (बेगूसराय) : नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव में वृक्ष की टहनी गिरने से एक छा
By Edited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 07:54 PM (IST)
संवाद सूत्र, नावकोठी (बेगूसराय) : नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव में वृक्ष की टहनी गिरने से एक छात्रा की मौत शुक्रवार की संध्या हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर महतो की 12 वर्षीया पुत्री बुलबुल कुमारी गांव के लेबरा पोखर के नजदीक धूप से बचने के लिए पीपल के वृक्ष के नीचे बैठ गयी। इतने में वृक्ष की एक बड़ी टहनी टूटकर उसके शरीर पर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मुखिया हेमा मौर्य ने इसकी पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें