Move to Jagran APP

गबन के आरोपी को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद सूत्र, तेघड़ा (बेगूसराय) : हरियाणा में दो लाख रुपये गबन कर भागे आरोपी को हरियाणा पुलिस ने तेघड़ा

By Edited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 07:12 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 07:12 PM (IST)
गबन के आरोपी को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद सूत्र, तेघड़ा (बेगूसराय) : हरियाणा में दो लाख रुपये गबन कर भागे आरोपी को हरियाणा पुलिस ने तेघड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसैती निवासी मिंटू राय ने हरियाणा के सोनीपत में दो लाख रुपये गबन किया था। जिसकी प्राथमिकी हरियाणा के सोनीपत थाना में दर्ज है। इधर शुक्रवार को हरियाणा पुलिस तेघड़ा पहुंची एवं तेघड़ा थाना पुलिस की मदद से आरोपी को मरसैती गांव से सेंट्रो गाड़ी संख्या एचआर 20 के 4485 के साथ गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा पुलिस ने बताया कि जब्त सेंट्रो गाड़ी भी चोरी की है। हरियाणा पुलिस आरोपी को सेंट्रो गाड़ी के साथ हरियाणा ले गयी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.