Move to Jagran APP

भूमि अधिग्रहण बिल पर लोगों को भड़काया जा रहा है: वंदना

संवाद सूत्र, बछवाड़ा (बेगूसराय) : विपक्षी दलों द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल के नाम पर जनता को भड़काया जा र

By Edited By: Published: Fri, 20 Mar 2015 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2015 07:54 PM (IST)
भूमि अधिग्रहण बिल पर लोगों को भड़काया जा रहा है: वंदना

संवाद सूत्र, बछवाड़ा (बेगूसराय) : विपक्षी दलों द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल के नाम पर जनता को भड़काया जा रहा है। सरकार जनता के हित में काम कर रही है। यह बातें भाजपा नेत्री सह पूर्व प्रत्याशी वंदना सिंह ने कादराबाद पंचायत में सदस्यता अभियान के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता के कारण आज सदस्य बनने में लोग बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कादराबाद पंचायत में 135 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। उन्होंने कहा कि हर घर जाकर भाजपा का सदस्य बनाना है। मौके पर पंसस मंजूला देवी, प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार नेपाल जी, भाजपा नेता हरेराम कुंवर, पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार, मो. कलाम, मो. रशीद, मो. फारुख इस्लाम, मो. मुस्ताक गेहनी, मो. हसीन, मो. शमशाद, मो. सज्जाद आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.