केवि एचएफसी के प्राचार्य पर जानलेवा हमला
संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय) : केंद्रीय विद्यालय एचएफसी के प्राचार्य प्रवेश खरे पर जानलेवा हमला व मा
संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय) : केंद्रीय विद्यालय एचएफसी के प्राचार्य प्रवेश खरे पर जानलेवा हमला व मारपीट करने के दौरान अवैध हथियार से धमकाने को लेकर जीरोमाइल ओपी में कांड संख्या 105/15 के तहत मामला दर्ज करवाया गया। प्राचार्य द्वारा दिए गए आवेदन में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक बीहट निवासी अजय कुमार सिंह द्वारा फर्टिलाइजर गेट के पास सूमो गाड़ी से ओवरटेक कर गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही प्राचार्य ने शारीरिक शिक्षक श्री सिंह पर विद्यालय का मुहर एवं प्राचार्य का मुहर लगाकर कार्य करने का भी आरोप लगाया है। जीरोमाइल थाना प्रभारी अजय कुमार अजनबी ने बताया कि मामला दर्ज कर जालसाजी सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।