चेरिया बरियारपुर में आग लगने से पांच झुलस कर जख्मी
चेरिया बरियारपुर, (बेगूसराय): जिला के चेरिया बरियारपुर गांव में गुरुवार की रात्रि दो बजे के आसपास वि
चेरिया बरियारपुर, (बेगूसराय): जिला के चेरिया बरियारपुर गांव में गुरुवार की रात्रि दो बजे के आसपास विजय पोद्दार के घर में आग लगने से परिवार के पांच सदस्य झुलस कर जख्मी हो गए। सभी एक ही कमरे में सोए हुए थे। जख्मियों में विजय पोद्दार की पत्नी पूनम देवी समेत चार बच्चे शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार आग रसोई गैस सिलेंडर से लगी। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय मुखिया विपिन कुमार सिंह और सरपंच महेंद्र जी ने आगजनी की इस घटना की पुष्टि की है।
जख्मियों में 35 वर्षीय पूनम देवी, 12 वर्षीय रोहित कुमार, दस वर्षीय राजा कुमार, आठ वर्षीय राजू कुमार तथा पांच वर्षीय लल्लू कुमार शामिल हैं। सभी जख्मियों को ग्रामीणों ने तत्काल चेरिया बरियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सकों ने सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। चेरिया बरियारपुर पीएचसी प्रभारी डा. अनिल प्रसाद ने बताया कि जख्मी में तीन की हालत गंभीर है। मालूम हो कि विजय पोद्दार परदेस में मजदूरी करता है।