भारतीय नववर्ष को लेकर चहुं ओर उत्साह
संवाद सूत्र, तेघड़ा (बेगूसराय) : भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिप्रदा विक्रम संवत 2072, युगाब्द
संवाद सूत्र, तेघड़ा (बेगूसराय) : भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिप्रदा विक्रम संवत 2072, युगाब्द 5117, 21 मार्च 2015 से आरंभ होगा। हिन्दुत्व विचारधारा और प्राचीन सभ्यता और संस्कृति को मानने वाले लोग इस दिवस को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। खासकर आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, आर्य समाज के कार्यकर्ता काफी जोर शोर से इस दिवस को पर्व त्योहार के रूप में मनाते हैं। मान्यताओं के अनुसार उज्जैन के सम्राट महाराजा विक्रमादित्य ने इसी दिन शकों को पूर्ण रूप से परास्त कर विक्रमी संवत का आरंभ किया था।
इस तिथि का है ऐतिहासिक महत्व
सनातन धर्मावलंबी एवं साधु संतों का मानना है कि ब्रह्मा जी के द्वारा सृष्टि की उत्पत्ति चैत्र माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन ही किया गया था। वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था। महर्षि दयानंद सरस्वती के द्वारा आर्य समाज की स्थापना इसी दिन किया गया था। वहीं द्वापर युग में धर्मराज युधिष्ठिर का राज तिलक भी इसी दिन किया गया था।
विशेष कार्यक्रम होंगे आयोजित
आरएसएस और विभिन्न अनुसांगिक संगठनों (बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद) आर्य समाज के द्वारा उत्सव पूर्ण माहौल में इस दिवस को मनाया जा रहा है। इधर, आरएसएस के जिला भर के 70 शाखाओं में यह उत्सव मनाया जाएगा। इधर जिला के विभिन्न मठ मंदिरों में भी साधु संतों के द्वारा नव वर्ष के अवसर पर विशेष आयोजन किया जाता है। आरएसएस स्वयं सेवकों के द्वारा बेगूसराय जिला मुख्यालय एवं बखरी में पथ संचलन निकाला जाएगा।
बोले, आरएसएस के बेगूसराय विभाग कार्यवाह
विभाग कार्यवाह अरुण कुमार ने कहा कि जाग उठा है हिन्दू हृदय में। विश्व विजय विश्वास। देश विघटक षड्यंत्रों का निश्चित निकट विनाश। इधर इस संदर्भ में जिला कार्यवाह मनोज चौधरी, नगर कार्यवाह बेगूसराय प्रेम शंकर जी, सह जिला कार्यवाह रामशंकर हिन्दवाणी, जिला संघ चालक कुमार सुशील जी ने बताया कि जिले के सभी शाखाओं में यह उत्सव मनाया जाएगा तथा सुबह में प्रभातफेरी आदि भी निकाली जाएगी।