युवक ने की आत्महत्या
संवाद सूत्र, मटिहानी (बेगूसराय) : नया गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बागडोव निवासी सुबोध झा के 21 वर्षीय
संवाद सूत्र, मटिहानी (बेगूसराय) : नया गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बागडोव निवासी सुबोध झा के 21 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार ने बुधवार की रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही नया गांव थाना की पुलिस मृतक के घर पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। परिजनों के अनुसार दीपक पढ़ने में काफी तेज था। वह पटना में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी करता था। परंतु, वह अपनी तैयारी से संतुष्ट नहीं था और पटना से वापस आ गया था। वह घर पर हमेशा खोया-खोया रहता था। बुधवार की रात में उसने अपने कमरे के पंखे के हूक से प्लास्टिक डोरी बांध कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।